5 जून को गाजियाबाद आएंगे हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी 05 जून को गाजियाबाद महानगर के राजनगर पहुंचेंगे। इस दौरान उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विकास सैनी जी ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. तोगड़िया जी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विशेष चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, व्यापारियों एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ भी बैठक करेंगे।
सैनी जी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
राम मंदिर आंदोलन के महानायक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी हिंदुत्व के प्रखर एवं फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं। हिंदुओं के मुद्दों पर वह सदैव मुखर होकर अपनी बात रखते रहे हैं। विश्व विख्यात कैंसर सर्जन रहे डॉ. तोगड़िया जी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ने के बाद अपना जीवन हिंदू समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
वर्तमान में भी वह “वीर हिंदू, विजेता हिंदू, अब तो हिंदू ही आगे” के संकल्प के साथ निरंतर समाज सेवा में लगे हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में हिंदू हेल्पलाइन, एक मुट्ठी अनाज, प्रत्येक भूखे को अन्न, निशुल्क डॉक्टर सेवा एवं इंडिया हेल्थ लाइन जैसी कई योजनाओं का संचालन देश एवं विदेशों में किया जा रहा है।
बैठक में विकास सैनी जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, विनीत गोयल राष्ट्रीय बजरंग दल उपाध्यक्ष महानगर, नरेश शर्मा AHP उपाध्यक्ष महानगर, सुनील नगर मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, अशोक अग्रवाल AHP उपाध्यक्ष महानगर, अशोक राणा RBD महानगर उपाध्यक्ष, हिमांशु अरोरा, रंजन अरोरा, अमन सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



