धरपकड़ बड़ी कार्रवाई में 13 गिरफ्तार

जसवंतनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को भेजा न्यायालय

जसवंतनगर,इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत रविवार को जसवंतनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई सीओ आयुषी सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी कर अभियुक्तों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार वांछितो में महेश सिंह, श्याम सिंह, विकास कुमार, नीरज सिंह, मुनेश, मूलचंद्र, बृजमोहन, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र, ब्रजेश कुमार, मनपाल, सुखवीर और चाद बाबू शामिल हैं।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से दबिश दे रही हैं।कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button