अवैध देशी शराब के एक गिरफ्तार

अवैध देशी शराब के 24 क्वार्टर बरामद

जसवंतनगर,इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में शनिवार शाम को अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी कांस्टेबल सतीश चंद्र संजय कुमार को मुखबिर के द्वारा ग्राम कैस्त में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर घेरा बंदी कर उक्त स्थान पर दविश दी।दबिश के दौरान अभियुक्त दीवान सिंह पुत्र स्व.लटूरी निवासी ग्राम कैस्त थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा उम्र करीब 75 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब (22 क्वार्टर ग्रैण्ड मास्टर व 2 क्वार्टर मिस्टर जामुन) बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button