सैफई यूपीयूएमएस को मिली एक और बड़ी उपलब्धि

शासन से 50 सीटों वाले डेंटल कॉलेज की मिली स्वीकृति

सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए एक बड़ी एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। कुलपति डॉ. अजय सिंह के निरंतर प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत 50 सीटों वाले डेंटल कॉलेज की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

यह स्वीकृति विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं संस्थागत विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। डेंटल कॉलेज की स्थापना से विश्वविद्यालय में डेंटल शिक्षा को नया आयाम प्राप्त होगा तथा डेंटल साइंस के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध एवं आधुनिक चिकित्सा शिक्षा को भी नई दिशा मिलेगी।

कुलपति डॉ.अजय सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और चिकित्सा शिक्षा,शोध एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों की अग्रिम पंक्ति में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि आने वाले समय में यह डेंटल कॉलेज प्रदेश एवं देश के विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली डेंटल शिक्षा एवं शोध का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Related Articles

Back to top button