सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे नगरवासी

महराजगंज, रायबरेली। तुम अपनी करनी कर गुजरो, हम अपनी करनी करते हैं , तुम तख्त पे बैठ के जुल्म करो हम सड़क पर धरना धरते हैं। जी हाँ! मंगलवार को भरी दोपहरी कुछ ऐसा ही नजारा एसडीएम कार्यालय के सामने देखने को मिला। ज़ब कस्बे के गांधी नगर के मोहल्लेवासी एवं आमजन सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे।

बताते चलें कि नगर पंचायत द्वारा पंडित दीन दयाल योजना के तहत 15 लाख 10 हजार की लागत से गांधी नगर वार्ड स्थित जसवंत्री देवी मंदिर के पीछे स्थित सीसी रोड निर्माण के दौरान मानको को ताक में रखते हुए मिट्टी के ऊपर ही मात्र दो इंची सीमेंट मसाला डाल रोड निर्माण को पूरा बता दिया गया। जिस पर आक्रोशित जनमानस द्वारा एसडीएम, मुख्यमंत्री पोर्टल सहित दो बार डीएम सरनीत कौर ब्रोका को शिकायती पत्र देकर मानक अनुसार रोड निर्माण कराए जाने की मांग को एक माह बीतने और किसी प्रकार की सुनवाई न होने से मजबूर मोहल्ले व नगर के प्रबुद्ध जनो द्वारा तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर ईओ रामआशीष एवं चेयरमैन सरला साहू के खिलाफ मुर्दाबाद एवं हमारी रोड अच्छी बनाओ के नारे लगाए।

मामले में धरना स्थल पहुचे एसडीएम चंद्रप्रकाश गौतम ने धरनाकारियों को शांत करते हुए बताया की एक्सईएन महिपाल सिंह को तीन दिवस में रोड की जांच कर आख्या देने को पत्र लिखा गया है वही ईओ को सीसी रोड का एक भी रुपया भुगतान न करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

मौके पर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो द्वारा घटिया सड़क को हटाने, एई व ईओ की मौजूदगी में पुनः सड़क निर्माण करने एवं उक्त रोड का स्टीमेट दिए जाने की मांग की गयी। जिस पर एसडीएम द्वारा मांगो को पूरा करने के लिए दो दिन का समय माँगा गया। मौके पर सभासद उषा त्रिपाठी, सभासद राजकुमारी,अमित त्रिपाठी, संदीप वैश्य, समशाद राइनी, देशू चौरसिया, अंगूरी, शांति गोस्वामी, पिंकी, रमजान अली, विमल रस्तोगी,व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, वारिस अली, रवि सक्सेना, के के जायसवाल,पूनम, आरती, नवनीत त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, सोनू खान,कमलेश, शफीक, विजय पासवान, मनोज यादव, विशाल चौरसिया सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

जनता के धरने में नहीं पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि

भ्रष्टाचार पर सख्त होने का ढिंढोरा सोशल मीडिया पर पीटने वाले अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा 15 अप्रैल को मोहल्लेवासियो से ठेकेदार को फटकारने एवं एक सप्ताह में गुणवत्ता व मानक अनुरूप सड़क बनाने का वादा किया गया किन्तु एक माह होने को है सड़क पर उतर जनता धरना दे रही बावजूद इस मुद्दे पर प्रतिनिधि का कहीं अता पता नहीं चल पा रहा जिसको लेकर ठेकेदार से साठ गांठ एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की चर्चा कस्बे में जोरो पर है।

Related Articles

Back to top button