जंगल में भटक रहे हिरण के बच्चे को कुत्तों के हमले से युवक ने बचाया

महराजगंज रायबरेली। हिरन का बच्चा अपनी मां से बिछड़कर जंगल में भटक रहा था तभी उसपर कुत्तों ने हमला कर दिया। लेकिन कहावत है कि जाको राखे साईया मार सके न कोय जंगल में जानवर चरा रहे एक युवक ने उसे कुत्तों से बचा लिया और सुरक्षित उसे घर ले आया यही नहीं युवक ने पूरे मामले की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के गजरी मजरे बहादुर नगर की है। शनिवार दोपहर गजरी निवासी शिवम जंगल के अपनी भैंसे चरा रहा था तभी उसकी नजर हिरन के एक बच्चे पर पड़ी जिसपर कुत्ते हलवार थे। जैसे तैसे शिवम ने कुत्तों को वहां से भगा हिरन के बच्चे की जान बचाई और सुरक्षित उसे अपने साथ घर ले आया। शिवम ने पूरे मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग के कर्मचारी उसे अपने साथ वन विभाग ले गए। क्षेत्र के लोग शिवम के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे है।

Related Articles

Back to top button