केन्द्रीय विद्यालय में 55वीं में संभागीय शतरंज एवं वॉलीबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता शुरू

रायबरेली। मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग की शतरंज एवं बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । जिसका उद्घाटन अम्बरीश गुप्ता प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय बी एच ई एल जगदीशपुर द्वारा किया गया । समारोह शुरू होने पर प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि के साथ साथ पर्यवेक्षक एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का हरित स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । अतिथियों के स्वागत में बच्चों ने स्वागत गीत गाये एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों द्वारा उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ साथ शारिरिक विकास पर भी बल दिया जिसके लिए प्राचार्य ने खेल को महत्वपूर्ण बताते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया ।

उन्होंने एक खिलाड़ी की प्राथमिकता व जीत के आवश्यक कारकों के बारे में बताते हुए जीत का गुरुमंत्र भी दिया एवं सभी टीमों के लिए खेल की जीत की शुभकामनाएं भी दी । वहीं मुख्य अतिथि द्वारा भी खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल में एक खिलाड़ी भले हार जाए किंतु खेलभावना की जीत होना आवश्यक है । इसके साथ ही उनके द्वारा खेल को शुरू करने की घोषणा की गई। उद्घाटन समारोह में दोनों पालियों के उप प्राचार्य राजेश त्रिपाठी एवं रमेश कुमार दुबे व दोनों पालियों के प्रधानाध्यापक आर बी शर्मा व कमलेश कुमार सहित आशुतोष मिश्र, अभिषेक यादव, पूनम शुक्ला, पम्मी गुप्ता एवं नेहा गौतम सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा पांडेय द्वारा किया गया ।

केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में लखनऊ सम्भाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यलयों की कुल 22 टीमें अपने 250 से अधिक खिलाड़ियों के साथ प्रतिभाग कर रहीं हैं । खेल शिक्षक सुनीत कुमार यादव एवं अमिता अग्निहोत्री के कुशल निर्देशन व मैच रेफरी महेन्द्रनाथ, धीरेन्द्र सिंह, विजय शंकर सिंह एवं ओंकार सिंह सहित निर्णायक मण्डल के वॉलीबॉल के 14 एवं शतरंज के 6 सदस्यों की निगरानी में खेले गए ।

उद्घाटन सत्र के लीग मैचों में के वि सीआरपीएफ बिजनौर ने आई आई एम लखनऊ को 2-1 से, के वि ओसीएफ द्वितीय पाली ने रक्षाविहार कानपुर को 2-0से एवं सीआरपीएफ द्वितीय पाली ने के वि हरदोई को 2-0 से हराया । वहीं अंडर- 14 में सीआरपीएफ बिजनौर ने आई आईएम लखनऊ को 2-0 से, के वि श्रावस्ती ने रक्षाविहार कानपुर को 2-0 से, के वि बदायूँ ने के वि रायबरेली प्रथम पाली को 2-0 से, एवं के वि श्रावस्ती ने रक्षाविहार कानपुर को 2-1 से पराजित किया । शतरंज के लीग मैच भी कांटे के मुकाबले विभिन्न आयु वर्गों के बीच हुए, लीग मुकाबले कल भी जारी रहेंगे ।

Related Articles

Back to top button