सड़क हादसे में माता-पिता घायल: मासूम बेटी की मौत

अंधेरी सड़क पर काले गौवंश से टकराई बाइक

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र अन्तर्गत ऊसराहार-भरथना मार्ग स्थित ग्राम नगला हरलाल मोड़ के समीप सोमवार की रात्रि 8 बजे अंधेरी सड़क पर अचानक निकले एक काले रंग के गौवंश बाइक टकरा गई। जिसमें एक बाइक पर सवार माता-पिता गम्भीर घायल हो गए जबकि उनकी 7 माह की मासूम इकलौती बेटी की मौके पर ही दर्दना मौत हो गई।

बाइक सवार बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चटोरपुरा निवासी पिता अभिनव 24 वर्ष व मां रोशनी 22 वर्ष अपनी बाइक से मात्र 7 वर्षीय मासूम बेटी पंखुड़ी के साथ ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम सुतियानी (ताखा) से एक निमंत्रण भोज में भाग लेकर लौट वापस अपने गांव ग्राम चटोरपुरा लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक उक्त मार्ग स्थित ग्राम नगला हरलाल मोड़ के समीप पहुंची इसी बीच अंधेरी सड़क पर अचानक काले रंग के एक गौवंश से बाइक टकरा गई जिसमें मासूम पंखुड़ी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पंखुड़ी की मां रोशनी और पिता अभिनव गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन मृतका के घायल माता-पिता को इलाज के लिए भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और परिजनों को हादसे से अवगत कराया उक्त घटना की खबर मिलते ही परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया।

परिजनों के पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृतका पंखुड़ी की गम्भीर घायल मां रोशनी और पिता अभिनव को प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया और मृतक मासूम पंखुड़ी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button