दलित युवक को एजेंसी में बंदी बनाकर पीटा, दबंगों ने मोबाइल चोरी का लगाया था आरोप
बाइक की सर्विस कराने पहुंचा था दलित युवक

इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरालोकपुर में बाइक एजेंसी पर कुछ दबंगों ने बाइक की सर्विस कराने पहुंचे एक दलित युवक पर मोबाइल चोरी करने का गम्भीर आरोप लगाते हुए,पहले उससे उसका नाम और जाति पूछी जिसके बाद युवक को एजेंसी में बंदी बनाकर लाठी डंडों लात घुसों और जूते चप्पलों से बेरहमी के साथ पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उसे पीटते समय उसकी जाति को अपमानित करते हुए गाली गलौज कर जूतों से पीटा।
पीड़ित युवक चीखता चिल्लाता रहा और उसपर लगाया गया मोबाइल फोन चोरी का आरोप झूठा बताता था लेकिन दबंगों ने पीड़ित युवक की एक नहीं सुनी,पीड़ित युवक ने दबंगों से एजेंसी में लगे कैमरे चेक करने और उसकी तलाशी तक लेने का आग्रह किया लेकिन दबंग 4 से 5 घंटे तक एजेंसी का शटर अन्दर से बन्द कर युवक को बेरहमी से बंधक बना कर पीटते रहे।
उक्त घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तब एजेंसी पहुंच कर पीड़ित को गम्भीर घायल अवस्था में दबंगों से बचाया जिसपर दबंग मौके से भाग निकले।
उक्त घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मामले को गरमाता देख ठंडा करने के लिए बाइक एजेंसी संचालक और दो स्टाफकर्मियो को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग की मामूली धारा में चालान कर दिया।
पीड़ित का आरोप हर की पुलिस ने बंधक बना कर मारपीट जातिसूचक गाली गलौज अभद्रता करने के गम्भीर मामले में उसका मेडिकल परीक्षण कराने और रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय शांति भंग में उल्टा कार्रवाई कर पूरे मामले की इत्रश्री करली,जिसको लेकर क्षेत्र के दलित वर्ग में पुलिस और दबंगों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा
गरीबी से जूझ रहा दलित घायल युवक का परिवार न्याय पाने को थाने पहुंचा लेकिन पीड़ित की तहरीर लेने की वजह पुलिस ने उल्टा समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जबकि दलित घायल युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है जिसके चलते उसका इलाज चल रहा है।



