प्रांत सदस्यता प्रमुख डॉ. संतोष अंश बने

सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा योजना बैठक सेपियंस स्कूल अमेठी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही , प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी, प्रांत मंत्री शिवम सिंह एवं प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष के साथ प्रान्त के विभाग, जिला संगठन मंत्री, अपेक्षित कार्यकर्ता समिल्लित हुए। इस बैठक में विगत वर्ष के संगठनात्मक कार्यो की बिंदुवार समीक्षा हुई और आगामी वर्ष के कार्यो की योजना बनी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राणा प्रताप पी जी कॉलेज के अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश को प्रान्त सदस्यता प्रमुख का अहम दायित्व दिया गया। डॉ संतोष अंश ने बताया कि देश में प्रान्त का सर्वाधिक सदस्यता कराने का लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूर्ण किया जायेगा। डॉ संतोष अंश को यह दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है।



