पत्रकार के सुपुत्र ने पेश की ईमानदारी मिसाल

लौटाए 18 हजार रुपए और एटीएम कार्ड

ताखा,इटावा। आप यह तश्वीर देख रहे है यह कोई आम इंसान नहीं है। यह थाना ऊसराहार क्षेत्र के विकास खण्ड ताखा अन्तर्गत ग्राम भर्तियां कोठी चौराहा निवासी वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम यादव के सुपुत्र सपा लोहिया वाहिनी के जवानतनगर विधानसभा अध्यक्ष आशु यादव है। हम इनकी तस्वीर आपको क्यो दिखा रहे हैं? क्यों कि लोग कहते है ईमानदारी खत्म हो गई है। नहीं जी,ईमानदारी और इंसानियत दोनों ही अभी भी जिंदा है। ईमानदारी की मिसाल भर्तिया चौराहा निवासी राधेश्याम यादव पत्रकार के सुपुत्र और लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष आशु यादव ने दी है।

भर्तिया चौराहा पर मौजूद इंडिया नंबर बन के एटीएम पर एक अप्रैल को उपेन्द्र कौशल ग्राम कुरखा रुपए निकालने आए थे। उपेन्द्र कौशल ने एटीएम से रुपए तो निकाल लिए पर एटीएम मशीन पर अपना एटीएम कार्ड और पिन लिखा कवर भूल गए। जब राधेश्याम यादव पत्रकार के बेटे आशु यादव के भतीजे ने एटीएम कार्ड यूज करते देखा एक व्यक्ति को देखा।

तो अपने दाऊ आशु यादव को बताया। आशु यादव ने एटीएम लिए व्यक्ति की निगरानी करने लगे,और उस एटीएम कार्ड को उस व्यक्ति से ले लिया। उसके बाद उस एटीएम कार्ड से 18 हजार रुपए निकाले ताकि एटीएम कार्ड धारक को मैसेज पहुंचे कि मेरा कोई एटीएम यूज कर रहा है। तब जाकर उपेन्द्र कौशल भर्तिया चौराहा पर आए और अपना एटीएम तलासने लगे। आशु यादव ने ईमानदारी की मिसाल देते हुए उपेन्द्र कौशल के 18 हजार रूपए के साथ एटीएम कार्ड वापस कर दिया। एटीएम कार्ड वापस करते समय उपेन्द्र कौशल ने आशु को दो हजार रुपए इनाम स्वरूप देना चाह लेकिन आशु यादव ने दो हजार रुपए नहीं लिए। तो आपने देखा ईमानदार लोग अभी भी इस धरती पर रहते है।

Related Articles

Back to top button