पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जायेगें: कन्हैया मित्तल

द्वितीय श्री खाटूश्याम संकीर्तन महोत्सव में भक्तों की उमड़ी अपार भीड़

भरथना,इटावा। ‘‘हारा हूँ बाबा,मुझे तुझ पे भरोसा है‘‘ की संगीतमयी ध्वनियों के बीच श्याम जगत के मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के आगमन पर हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं समेत समूचा पाण्डाल श्रद्धा और भक्ति के रस में सरावोर हो गया। भजन सम्राट के गीतों की धुनों पर श्यामप्रेेमी मंत्रमुग्ध होकर मध्य रात्रि के उपरान्त भी जमकर थिरकते रहे और सम्पूर्ण माहौल हारे के सहारे के उद्घोषों से गुंजायमान बना रहा।

सोमवार की रात्रि श्री श्याम मित्रमण्डल भरथना के तत्वाधान् कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एसएवी इण्टर कालेज के सामने कार्यक्रम स्थल भैेंरोंमल सिन्धी राइस मिल में विशालकाय प्रांगण मेें भव्य व ऐतिहासिक साज-सज्जा के बीच आयोजित द्वितीय श्री खाटूश्याम संकीर्तन महोत्सव सम्पन्न हुआ। जहाँ सांय शीश के दानी बाबा खाटूनरेश के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ज्योति प्रज्जवलित हुई। जिसमें नगर व क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओें ने पहुँचकर बाबा के दर्शन पूजन किये।

तदुपरान्त सर्वप्रथम भरथना की बेटी गायिका खुशी शाक्य ने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थितजनों का बाबा खाटूश्याम की ओर ध्यान आकर्षित करवाया। साथ ही आशू वर्मा ने भी अपने भजनों से धार्मिक यात्रा करवायी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं से भरे पाण्डाल में रात्रि करीब साढ़े 10 बजे श्याम जगत के मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के आगमन पर श्यामप्रेमियों ने खाटूनरेश के गगनभेदी उद्घोषों से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इसके बाद कन्हैया मित्तल ने ‘‘हारा हूँ बाबा मुझे तुझ पे भरोसा है, जलवा है मेरे श्याम का खाटू में आके देख,पकड लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जायेगें, तेरे दर पे बाबा चमत्कार हो जाये, मेरी अंखियाँ करें इन्तजार सांवरे मेरी पलकों का घर तैयार सांवरे,दिल दीवाना सांवरिये का हो गया,हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं,हे सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, मैें बाबा ले आया मैं श्याम ले आया,कारोबार मेरो बालाजी चलावै‘‘ सहित दर्जनों भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओें को भक्ति के रस में ऐसा सरावोर किया,कि सभी मध्य रात्रि के बाद भी एक ही स्थान पर बैठने को मजबूर बने रहे।

संकीर्तन के दौरान दिवियापुर के सपा विधायक प्रदीप यादव,सपा के पूर्व मंत्री अशोक यादव,भरथना नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व चैयरमैन नीता पोरवाल, विधायक जसवंतनगर व ताखा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धु्रव कुमार चीनी यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी आदि ने भी बाबा के दरबार में पूजन अर्चन किया। इस मौके पर श्याम सुन्दर चौरसिया,अतुल पोरवाल, अभिनव दीक्षित,राहुल यादव,राजीव पोरवाल, विनोद यादव,रोहित भंसाली,अरविन्द चौरसिया, सुनील शारदा,राजेश चौहान,आशू चौरसिया, रवि सिद्धार्थ,राजू माहेश्वरी, विशाल चौबे,रामजी तोमर, मनीष गुप्ता,दिव्य नारायण तिवारी मनी,मोहित यादव, अनुज पोरवाल,मोहित यादव,अनुराग पोरवाल, सभासद शिवराम सिंह यादव,पम्मी यादव,राजेश यादव पंडा सहित सैकडों श्याम मित्रमण्डल के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button