शहीदों की शहादत को देशवासी हमेश रखेंगे याद: मार्क्सवादी

शहादत दिवस पर शहीदों को किया नमन

भरथना,इटावा। शहीदेआजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भरथना के बालूगंज स्थित शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए!

माल्यार्पण के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिलासचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार शहीदों के बलिदान को भुलाकर आजादी के आन्दोलन में अंग्रेजों की मदद और जीहुजूरी करने वालों को महिमामंडित किया जा रहा है!

उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह अंग्रेजी गुलामी के साथ भारत की गरीब जनता की वैशाली,किसानों के शोषण, दलितों-महिलाओं के उत्पीड़न नौजवानों की वेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे लेकिन ये सारी समस्यायें आज और बिकराल हो गई है, साम्राज्यवादी अमरीका के आगे हमारी सरकार घुटने टेक रही है,अत:जनता के अधिकारों के लिए आन्दोलन ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली होगी।

कामरेड शिवराम सिंह ने कहा कि आजादी के लिए प्राणनिछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे।रामप्रकाश यादव,सुरेश सिंह,रमेश चौधरी,श्रीराम राही,वंशी,सभासद पम्मी आदि ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button