किसान के पुत्र शिवम शर्मा ने आईआईटी जैम की परीक्षा में AIR 1051 रैंक हासिल कर नाम किया रोशन

सुल्तानपुर। किसान के पुत्र ने आईआईटी जैम की परीक्षा पूरे देश में 1051 रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है।जिले के होनहार शिवम शर्मा शहर के एक सिविल लाइन स्थित ड्रीम विजन एकेडमी कोचिंग से पढ़ाई कर सफलता हांसिल की है।उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापक डॉ जितेंद्र कुमार यादव को दिया है।शिवम शर्मा ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा सीएल इंटरमीडिएट कॉलेज से की है।उन्होंने बताया कि उनका सपना जेआरएफ के एग्जाम को क्रैक कर एक अच्छा रिसर्चर बनना है।मोतिगरपुर ब्लॉक के उघरपुर भटपुरा ढेमा के निवासी शिवम ने बताया कि उनके पिता पँ यज्ञ नारायण शर्मा एक साधारण किसान हैं।ड्रीम विजन एकेडमी के निदेशक योगेश कुमार यादव ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button