अप्रैल की एक से बदलेंगे पैन आधार सहित ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rule Change From April 2026: 1 अप्रैल से नए इनकम टैक्स नियम लागू होंगे। जानें कैसे शेयर, फ्यूचर्स, ऑप्शंस और बॉन्ड निवेशक प्रभावित होंगे और कौन-कौन टैक्स में राहत पा सकता है।

Rule Change From April 2026: देशभर में टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव आने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में जो घोषणाएं की थीं, वह अब 1 अप्रैल से लागू हो रही हैं। ये बदलाव नौकरीपेशा, व्यवसायी और निवेशक सभी को प्रभावित करेंगे।

इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख में बदलाव

सरकार ने कुछ लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि अब टैक्सपेयर्स के पास कागजी कार्रवाई पूरी करने का अतिरिक्त समय होगा।

बायबैक पर टैक्स का नया नियम

कंपनी जब अपने शेयर निवेशकों से वापस खरीदती है, इसे बायबैक कहा जाता है। पहले बायबैक से मिलने वाले पैसे पर पूरा टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब इसे कैपिटल गेन माना जाएगा। इसका फायदा यह है कि निवेशक को सिर्फ उस मुनाफे पर टैक्स देना होगा जो शेयर बेचने पर हुआ। उदाहरण के तौर पर, यदि आपने शेयर ₹100 में खरीदे और कंपनी ने ₹150 में बायबैक किया, तो केवल ₹50 पर ही टैक्स लगेगा।

शेयर ट्रेडिंग पर बढ़ा टैक्स

जो लोग फ्यूचर और ऑप्शंस में ट्रेडिंग करते हैं, उनके लिए टैक्स दर बढ़ाई गई है। फ्यूचर्स में टैक्स 0.2% से बढ़कर 0.5% और ऑप्शंस में 0.1% से 0.15% कर दिया गया है। इसका असर यह होगा कि हर ट्रेड पर निवेशकों को अधिक टैक्स देना होगा और मुनाफा थोड़ा कम हो सकता है। सरकार ने इसे ट्रेडिंग में जोखिम बढ़ने के कारण जरूरी कदम बताया है।

एसजीपी और बॉन्ड निवेश में बदलाव

पहले एसजीपी बेचने या मैच्योर होने पर टैक्स छूट सभी को मिलती थी। अब केवल सीधे सरकार से खरीदे गए बॉन्ड रखने वालों को यह छूट मिलेगी। यदि कोई सेकंड हैंड बॉन्ड शेयर बाजार से खरीदता है और बेचता है, तो मुनाफे पर टैक्स देना पड़ेगा।

DGCA New Rule 2026: अब फ्लाइट में अपनी पसंदीदा सीट के लिए ज़्यादा पैसे देने की ज़रूरत नहीं, नियम बदल गए

नए इनकम टैक्स नियम और दस्तावेज़ अनिवार्यता

1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स नियम भी लागू होगा, जो करोड़ों लोगों की जेब पर असर डाल सकता है। इसके साथ ही पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत कई नए नियम भी लागू किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button