The Hundred auction: काव्या मारन इस वजह से अबरार को खरीदा, PAK खिलाड़ी की एंट्री से SRH के बहिष्कार की उठी मांग

The Hundred auction: ‘द हंड्रेड’ लीग की हालिया नीलामी के बाद सनराइजर्स लीड्स अचानक विवादों के केंद्र में आ गई है। टीम ने पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपने साथ जोड़ा। इसके फौरन बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

कई यूजर्स ने इस फैसले को लेकर टीम की सह-मालिक काव्या मारन की आलोचना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने तो आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का बहिष्कार करने तक की मांग उठाई। आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है इसलिए यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

कोच वेटोरी ने बताया चयन का असली कारण

टीम के मुख्य कोच डेनियल वेटोरी ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि टीम की पहली पसंद इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद थे। हालांकि नीलामी में सदर्न ब्रेव्स ने उन्हें 250,000 पाउंड यानी करीब 3.08 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

जब राशिद टीम के हाथ से निकल गए तब सनराइजर्स लीड्स ने अन्य विदेशी स्पिनरों पर ध्यान देना शुरू किया। इसी प्रक्रिया में अबरार अहमद का नाम सामने आया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2.34 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया।

नीलामी के बाद वेटोरी ने कहा कि टीम ने कई स्पिनरों पर नजर रखी थी और अबरार उनमें प्रमुख विकल्पों में शामिल थे। उनके अनुसार टीम को इस खिलाड़ी को पाने की खुशी है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर कोई अलग चर्चा नहीं

डेनियल वेटोरी से यह सवाल भी पूछा गया कि क्या टीम प्रबंधन के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न चुनने को लेकर कोई बातचीत हुई थी। इस पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।

उनका कहना था कि नीलामी में उनका ध्यान केवल टीम के लिए सही खिलाड़ी चुनने पर था। आदिल राशिद के उपलब्ध न होने के बाद टीम को एक गुणवत्तापूर्ण स्पिनर की जरूरत थी। स्थानीय विकल्प उस स्तर के नहीं दिखे इसलिए विदेशी खिलाड़ियों पर विचार करना पड़ा।

किन खिलाड़ियों पर थी फ्रेंचाइजी की नजर

वेटोरी ने बताया कि नीलामी से पहले टीम ने कई स्पिन गेंदबाजों की सूची बनाई थी। इसमें बांग्लादेश के रिशाद हुसैन, पाकिस्तान के उस्मान तारिक और अबरार अहमद शामिल थे।

t20 wc 2026: डिविलियर्स का बड़ा दावा, कहा- ये खिलाड़ी नहीं होता तो भारत हार जाता विश्वकप

गौरतलब है कि उस्मान तारिक को भी नीलामी में खरीदा गया और उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया।

फिलहाल अबरार अहमद का चयन क्रिकेट से ज्यादा सोशल मीडिया बहस का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि यह विवाद आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की छवि पर कितना असर डालता है।

Related Articles

Back to top button