Dhurandhar The Revenge: ट्रेलर रिलीज, 1000 करोड़ पक्के; जानें कैसे होगी स्टोरी
Dhurandhar The Revenge: धुरंधर 2 का नया ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरपूर है। आदित्य धर के निर्देशन में फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और पहले ही 250 करोड़ कमा चुकी है।

Dhurandhar The Revenge: फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। धुरंधर 2 का नया ट्रेलर 3.25 मिनट का है और यह एक बार फिर दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखेगा। इस बार संवाद कम हैं, मगर बैकग्राउंड म्यूजिक और विस्फोटक एक्शन सीन की वजह से रोमांच का स्तर हाई है।
कहानी इस बार रणवीर सिंह के किरदार हमजा बनने से पहले की घटनाओं और रहमान डकैत के अंत के आसपास घूमती है। जसकीरत सिंह रंगी का किरदार भी सामने आ चुका है। वहीं चौधरी असलम का असली रूप पहली बार इस फिल्म में दिखेगा और यालीना ने भी अपने हाथ में बंदूक संभाल ली है।
जानें दूसरे पार्ट में क्या कहानी हो सकी है
फिल्म में लियारी के बदलते हालात को बड़े ही जोरदार अंदाज में पेश किया गया है। रहमान डकैत की मौत के बाद यह दर्शाया गया है कि किस तरह नया ‘बादशाह’ उभरता है। लियारी की तबाही और अर्जुन रामपाल की दहशत भरी एंट्री से सीन में खौफ पैदा होता है। बैकग्राउंड म्यूजिक और तीव्र एक्शन दर्शकों को एक पल के लिए भी चैन की सांस लेने नहीं देता।
खून में है ईरान, बॉलीवुड के इन दिग्गज अभिनेताओं का खामेनेई के देश से है गहरा नाता
आदित्य धर ने इस फिल्म का निर्देशन करके एक बार फिर साबित कर दिया कि वे कहानी और एक्शन दोनों को शानदार तरीके से स्क्रीन पर उतार सकते हैं। नई फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नजर आए हैं, जो कहानी में नया उत्साह और ताजगी लाते हैं। ऑडियंस को न केवल जबरदस्त एक्शन, बल्कि कहानी में गहराई का भी आनंद मिलेगा।
धुरंधर 2 की रिलीज और पहले के रिकॉर्ड
पहली फिल्म धुरंधर ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की इस फिल्म ने 800 करोड़ से अधिक की कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह RRR, जवान और KGF जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी।


