भीषण हादसा हुआ तो कुछ बचेगा नहीं: डीएम

अधिकारियों ने पैदल गस्त कर सब्जी मंडी की देखी व्यस्तता-जताई आशंका

भरथना,इटावा। डीएम-एसएसपी ने भरथना नगर के प्रमुख मार्गों पर फैले अतिक्रमण को देखकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यापारियों को सख्त निर्देश दिये कि अपनी-अपनी दुकानें फुटपाथ के अन्दर ही लगायें, जिससे आवागमन हेतु पर्याप्त रास्ता मिल सके। बाजार में सुरक्षा मानकों का भी बखूबी पालन करें,ताकि संभावित किसी भी सम्भावित घटना दुर्घटना और हादसों के दौरान में प्रशासन आपका सहयोग कर सके।

होली पर्व के मद्देनजर सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त किया। जिसके चलते उन्होंने कस्बा के जवाहर रोड से सरोजनी रोड,सब्जी मण्डी,बालूगंज आदि प्रमुख मार्गों पर भ्रमण के दौरान सडकों पर फैले अतिक्रमण पर कडी नाराजगी जाहिर की।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी आम जनमानस से संवाद कर होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button