खून में है ईरान, बॉलीवुड के इन दिग्गज अभिनेताओं का खामेनेई के देश से है गहरा नाता
Iranian origin Bollywood stars: ईरान में जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री एल्नाज़ नोरौज़ी ने रविवार को सोशल मीडिया पर ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर खुशी जाहिर की, जिसके चलते वह चर्चा का विषय बन गईं। अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच कई ईरानी मूल के बॉलीवुड कलाकार भी सुर्खियों में आए हैं। हम आपको बता रहे हैं एल्नाज़ नोरौज़ी के अलावा बॉलीवुड में और कौन-कौन से ईरानी मूल के कलाकार हैं। साथ ही, आगे पढ़िए उन हिंदी फिल्म अभिनेताओं के बारे में जिनके ईरानी मूल हैं।
एल्नाज़ नोरौज़ी
एल्नाज़ नोरौज़ी लगभग नौ वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वह ईरानी मूल की हैं। बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय और नृत्य कौशल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिनमें क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘सेक्रेड गेम्स’ भी शामिल है।
मंदाना करीमी
एल्नाज़ नोरौज़ी के अलावा, मंदाना करीमी भी ईरान से हैं। वह एक जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों जैसे ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ में भी अभिनय किया है।
सज्जाद डेलाफ्रूज़
सज्जाद देलाफ्रूज़ एक ईरानी अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें सलमान खान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है में देखा गया था। वे जियो हॉटस्टार की सीरीज़ स्पेशल ऑप्स में भी नज़र आए थे।
आगा
1935 से 1986 के बीच अभिनय करने वाले आगा भी ईरानी मूल के थे। उन्होंने लगभग 300 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया और हास्य भूमिकाओं के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। वे शोले (1975) के गीत “महबूबा महबूबा…” में भी नजर आए थे। आगा के पिता ईरान से ब्रिटिश भारत आकर पुणे में बस गए थे। बाद में वे काम की तलाश में बंबई आए और वहीं बस गए।
दुबई में मिसाइलों का तांडव; धमाकों से हिला KRK का घर, दहशत में पूरी रात नहीं सोया परिवार
जॉन अब्राहम और बोमन ईरानी के भी ईरान से संबंध हैं।
बोमन ईरानी और जॉन अब्राहम बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। ईरान से उनके गहरे संबंध हैं। जॉन अब्राहम का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता केरल के मलयाली सीरियाई ईसाई थे और उनकी माता ईरानी पारसी थीं। बोमन ईरानी का जन्म भी मुंबई में एक ईरानी पारसी परिवार में हुआ था। दोनों अभिनेताओं की जड़ें ईरान में हैं।


