Assi: मुझे बॉलीवुड में काम नहीं करना, साउथ की इस हसीना ने हिंदी फिल्ममेकर्स को क्यों दिखाया ठेंगा

Assi: हाल ही में साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी हिरोइन कनी कुसरुति ने बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। कनी ने खुलकर बताया कि वे बॉलीवुड में काम करने के इच्छुक नहीं हैं और इसके पीछे अपनी भाषा और संस्कृति को लेकर कुछ व्यक्तिगत दिक्कतें गिनाईं। इस बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा
कनी कुसरुति जो फिल्म “ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट” के जरिए चर्चा में आई थीं, उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वे कभी भी बॉलीवुड में कास्ट होने की उम्मीद नहीं करतीं। उनका कहना है, “मुझे हिंदी बोलने में परेशानी होती है और अगर मुझे रोल मिलेंगे तो मैं उन्हें सही से नहीं निभा पाऊंगी।” कनी ने बॉलीवुड के निर्देशकों से यह भी निवेदन किया कि वे उन्हें कास्ट करने से पहले उनकी भाषा की कठिनाई को समझें।
कुसरुति का मानना है कि उनके मलयाली होने के कारण, वे हिंदी फिल्मों में अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा, “मैं मलयाली हूं और मैं अब भी मलयालम में सोचती हूं। हिंदी बोलने में मुझे समय लगता है, और कभी-कभी तो मैं अंग्रेजी में भी बात करते वक्त ट्रांसलेट करना पड़ता है।” कनी ने यह भी बताया कि उनका कल्चर भी नॉर्थ इंडिया से अलग है, इसलिए हिंदी फिल्मों में काम करने से जुड़ी चुनौतियां और बढ़ जाती हैं।
कम बजट की वो 7 फिल्में जिन्होंने बंपर कमाई से सिनेमा का इतिहास बदल दिया
आपको बता दें कि कनी कुसरुति ने हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म “अस्सी” में एक अहम भूमिका निभाई है, जो एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। कनी का किरदार एक रेप सर्वाइवर परिमा का है, जो इंसाफ के लिए संघर्ष करती है।



