आयुष्मान आरोग्य मंदिर कैड़ावा में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कैड़ावा में कैंसर और टीबी रोग की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित कैम्प में ग्रामीणों की कैंसर और टीबी की स्क्रीनिंग की गई, इसके साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा पांच टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। पोषण पोटली में प्रोटीन ,आयरन और ऊर्जा से भरपूर खाद्य सामग्री दी गई जिसे पाकर लाभार्थी प्रफुल्लित नजर आए। यह पहल रीना यादव (ग्राम प्रधान) द्वारा की गयी उन्होंने कहा की पोषण पोटली से टीबी रोगियों को उपचार के दौरान आवश्यक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में मदर मिलेगी।
महिला ग्राम प्रधान नें कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के आवाहन को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर वरुण देव एसटी एस, अर्पित यादव सीएचओ, विमलेश डी एच, प्रेमा एएनएम, रामावती आशा और गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने ग्राम प्रधान की इस पुनीत कार्य हेतु काफी सराहना की और कहा कि टीबी हारेगा, देश जीतेगा।



