तीन अर्थियां एक साथ उठते ही फफक पड़ी भीड़ की आँखें

नहर में कार गिरने से, कारोबारी व पत्नी और बेटे की हुई थी मौत

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के मोतीगंज निवासी डालडा व्यापारी राजीव गुप्ता उर्फ कल्लन 60 पुत्र स्व. रामकिशोर उर्फ मुनुआ और उनकी पत्नी मधु गुप्ता 55 व उनके 26 वर्षीय बेटे शुभम गुप्ता की बीती रात्रि औरैया जनपद के थाना क्षेत्र अछल्दा स्थित ग्राम तुरुकपुर श्रीगंग नहर में कार के अनियंत्रित होकर डूब ने से एक ही परिवार के तीनों सदस्यों की दर्दनाक हो गई।

डालडा व्यापारी परिवार सहित अपनी कार से औरैया क्षेत्र में एक शादी समारोह में भाग लेकर अछल्दा की ओर से लौट रहे थे। अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित होकर उनकी कार नहर में कैसे और कब चली गई किसी को कुछ नहीं पता।

घटना की जानकारी सुबह क्षेत्र के ग्रामीणों को तब हुई जब कुछ ग्रामीण घटना स्थल से गुजरे जिन्होंने नहर में डूबी कार की पहिए देखे शंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से कार को नगर से बाहर निकलवाया जिसमें फंसे तीनों परिजनों को आनन फानन में चिकित्सालय लेजाया जहां चिकित्सकों में तीनों परिजनों को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके घर भरथना खबर भेज शवों को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिवा दिया।

गुरुवार की भोर होते ही डालडा व्यापारी व उनकी पत्नी और बेटे समेत एक ही परिवार में एक साथ तीन-तीन मौतों की खबर सुनते ही भरथना कस्बा शोक में डूब गया और मृतक परिवार के आवास पर क्षेत्र वासियों का हुजूम उमड़ पड़ा,और दोपहर बाद पोस्टमार्टम होकर जैसे ही भरथना आवास पर मृतकों के एक साथ शव पहुंचे मौजूद हुजूम का दिल दहल गया।

जिसके बाद जब अन्त्येष्टि के लिए व्यापारी व उसकी पत्नी और बेटे की एक साथ तीनों परिजनों की जैसे ही अंतिम यात्रा निकली एक बार फिर जमा हुजूम की आंखें फफक पड़ी।

Related Articles

Back to top button