Gabru new release date: एक्शन नहीं, अब दिल जीतेंगे सनी देओल; जानें क्या है फिल्म की कहानी
Gabru new release date: सनी देओल हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सुर्खियों में थे, अब अपनी अगली फिल्म ‘गबरू’ को लेकर फिर से चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का ऐलान पिछले साल हुआ था और इसका मोशन पोस्टर जारी कर फैंस को एक नई उम्मीद दी थी।
हालांकि, मूवी की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है, जिससे अब यह 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 13 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली थी, मगर अब नई तारीख तय की गई है।
फिल्म का डॉयरेक्टर कौन है
‘गबरू’ का निर्देशन शशांक उदापुरकर कर रहे हैं, जबकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर विशाल राणा और ओम छंगानी हैं। फिल्म में सनी देओल एक मिडिल-एज आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जो जिंदगी के नए मोड़ पर खुद को फिर से पहचानने की कोशिश करता है। यह कहानी हिम्मत, संघर्ष और पहचान जैसे अहम पहलुओं से भरी हुई है, जो सनी देओल के फैंस के लिए एक नई दिशा दिखा सकती है।
जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है ‘किस किसको प्यार करूं 2’
सनी देओल की ‘गबरू’ के साथ उसी दिन अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, सनी देओल की फिल्म को लेकर उनके फैंस की उम्मीदें अभी से बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर कर रहे हैं, जिन्होंने इसे एक संवेदनशील और दिल से जुड़ी कहानी बनाने की कोशिश की है।
कैसी होगी उनकी ये फिल्म
इस फिल्म में सनी देओल का एक नया रूप देखने को मिलेगा। अब तक वे ज्यादातर एक्शन फिल्मों में दिखाई दिए हैं, मगर ‘गबरू’ में उनका किरदार इमोशनल और पारिवारिक होगा। मूवी में सिमरन और प्रीत कमानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सनी देओल के फैंस इस बदलाव को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि उनकी पुरानी फिल्मों में वह एक्शन हीरो के तौर पर ही पहचान बने थे।



