महिलाओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है सरकार की ये 5 योजनाएं
Government Women Scheme: मोदी सरकार की लोन योजनाएं महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। आईये जानते उनके बारे में-
Government Women Scheme: आजकल महिलाओं के लिए बिजनेस करना कोई असंभव सपना नहीं रह गया है। सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से अब महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ी क़दम बढ़ा रही हैं। खासतौर पर मोदी सरकार की लोन योजनाएं महिलाओं को व्यापार शुरू करने के लिए मोटिवेट कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता देना है बल्कि महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास भी प्रदान करना है।
पहली योजना
मुद्रा योजना एक ऐसी योजना है जो महिलाओं को बिना किसी गारंटी के 10 लाख तक का लोन उपलब्ध कराती है। इस योजना का फायदा विशेष रूप से उन महिलाओं को मिल रहा है जो अपने व्यापार की शुरुआत करना चाहती हैं, मगर उनके पास पर्याप्त वित्तीय समर्थन नहीं है। इसके अलावा, इस योजना में ब्याज दरें भी कम होती हैं जो महिलाओं के लिए और भी आकर्षक बनाती हैं।
दूसरी योजना
यह योजना (स्टैंड अप एनडीआर योजना) महिलाओं को ज्यादा पूंजी के साथ व्यापार शुरू करने के लिए मदद करती है। हर बैंक कम से कम एक महिला को 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का लोन देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह योजना महिला उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, क्योंकि इसमें लोन का आकार बड़ा होता है जो उन्हें अपने व्यापार को विस्तार देने का मौका देता है।
तीसरा योजना
कोयर इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं के लिए यह योजना (महिला कोयर योजना) खास है। इस योजना के तहत महिलाओं को फ्री ट्रेनिंग 75% तक की मशीनरी सब्सिडी और 25% मार्जिन का लाभ मिलता है। इस योजना से महिलाएं खुद को कोयर उद्योग में स्थापित कर सकती हैं और एक सशक्त उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं।
चौथा योजना
यदि आप सेवा क्षेत्र में या किसी अन्य बिजनेस में काम करना चाहती हैं तो उद्गम शक्ति योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना के तहत सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन और अन्य बिजनेस के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। यह योजना महिलाओं को उनके व्यापार के प्रारंभिक चरण में आर्थिक मदद उपलब्ध कराती है।
Ayushman Card Benefits: एक साल में कितनी मर्तबा करवा सकते हैं फ्री ट्रीटमेंट, बहुत कम लोग जानते हैं ये बात
पांचवा योजना
महिलाओं को व्यापार के लिए बड़ा लोन चाहिए, मगर वे अपनी संपत्ति गिरवी नहीं रखना चाहतीं? तो सीजीटीएमएसई योजना उनके लिए आदर्श है। इस योजना के तहत महिलाएं बिना किसी गिरवी के 2 करोड़ रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं। इसका मकसद उन महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है, जो बड़े पैमाने पर अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं, मगर उन्हें संपत्ति गिरवी रखने का डर होता है।



