युवक की हत्या या आत्महत्या ? पुलिस जांच में जुटी

तालाब किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम क्योंता सरैया में रविवार की सुबह एक तालाब किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई,घटना स्थल के पास एक तमंचा पड़ा देखा गया है। जिसके बाद युवक की संदिग्ध मौत को हत्या या आत्महत्या से जोड़कर कई सवाल उठ रहे हैं।

घटना की खबर से परिजनों में गोद भराई की खुशी मातम में बदल गईं,गोद भराई की रस्म के दूसरे ही दिन युवक का शव पड़ा मिला है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक तमंचा बरामद कर फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मुख्यालय भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के शरीर पर गोली लगने के निशान देखे गए हैं, जिससे हत्या और आत्महत्या दोनों की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान ओम बाबू उर्फ नीलू के रूप में हुई है,जो अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों के मुताबिक,एक दिन पहले ही परिवार गोद भराई कार्यक्रम से लौटकर आया था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या,दोनों एंगल से जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button