संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर अनुयाइयों ने किया नमन

अनुयाइयों ने धूमधाम से मनाई जयंती

जसवंतनगर,इटावा। संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

हाईवे स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर पार्क डुढ़हा पर अंबेडकर समाज सुधार समिति के सदस्यों सहित एवं अन्य लोगों ने संत शिरोमणी रविदास महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई एवं उनके जीवन चरित्र पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनवर सिंह, प्रधान लक्ष्मी नरायन शाक्य, डॉ ओमप्रकाश, गंगाराम फौजी, रतीराम साहब, सुरेश चन्द्र, अनौखे लाल, पंकज कुमार कंसौलिया, डॉ. ओमकार, जवाहरलाल, शैलेश दयाल , विनोद बाबू, राजेश कुमार, सुरेन्द्र बाबू, विवेक कुमार, रतन बौद्ध, दिलीप, शिवम कुमार, मनोज कुमार, शिवम, सौरभ जाटव, एसपी सिंह, कपिल देव आदि लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button