शरीर के लिए नुकसानदेह हैं ये पांच तेल, आज ही इनका सेवन करना बंद करें
Worst Cooking Oils: जानिए किन तेलों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। कौन से तेल सेहत के लिए सही हैं और कौन से नुकसानदेह हैं, जानें इस खबर में।
Worst Cooking Oils: भारत में तेल का अत्यधिक उपयोग होता है चाहे घर में खाना हो या रेस्टोरेंट में हर जगह तेल की मौजूदगी आम है। मगर अगर तेल का चयन सही न किया जाए तो यह सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। गलत तेल के सेवन से शरीर में धीरे-धीरे बीमारियाँ विकसित हो सकती हैं खासकर यदि आप रिफाइंड या प्रोसेस्ड तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह तेल दिल, पेट, पाचन तंत्र, किडनी और हड्डियों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
ये तेल हैं सेहत के लिए खतरनाक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ शेफ पी भदौरिया के अनुसार, कुछ तेल हैं जो सस्ते होने के बावजूद सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। पाम ऑयल, वेजिटेबल ऑयल ब्लेंड्स, राइस ब्रान ऑयल, सनफ्लॉवर ऑयल और कॉर्न ऑयल जैसे तेलों का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इन तेलों में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स की अधिकता होती है और ये सूजन, गैस, पाचन समस्याएं और हृदय रोग जैसी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं।
किस तेल का सेवन करें
स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ तेलों का चयन करना बेहतर होता है। इन तेलों में मुख्य रूप से सरसों का तेल, तिल का तेल, मूंगफली का तेल, घी और नारियल तेल शामिल हैं। ये तेल प्राकृतिक होते हैं और आसानी से पच जाते हैं, जिससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। इन तेलों का इस्तेमाल करने से आपको न केवल ताजगी का अनुभव होगा बल्कि सेहत भी बेहतर बनी रहेगी।
thyroid control foods: ये 4 फूड्स खाने से कंट्रोल में रहता है थायरॉइड लेवल
अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए ये जरूरी है कि आप तेल का चुनाव सही तरीके से करें। गलत तेलों का सेवन करने से शरीर में बिमारियाँ विकसित हो सकती हैं, इसलिए जरूरी है कि हम अपने भोजन में सेहतमंद तेलों का ही चयन करें।



