अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर सीज

महराजगंज, रायबरेली. अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ पुलिस के हवाले किया है। मामले में उपजिलाधिकारी ने अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही है।

बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के कलंदरगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में कई दिनों से अवैध खनन जारी था। गुरुवार को अवैध खनन की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी गौतम सिंह ने नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी को जांच हेतु निर्देशित किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली व एक ट्रैक्टर में खोदने वाला खोंचा अवैध खनन करते मिला। नायब तहसीलदार ने की सूचना पर पुलिस पुलिस ने दोनो ट्रैक्टरों को कब्जे लेकर कोतवाली ले आई। वहीं मामले में उपजिलाधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button