अमेरिका में बुरा हाल, ट्रंप पर जनता का भरोसा क्यों टूटा रहा
america inflation news: जानिए कैसे डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियां अमेरिकी जनता के लिए चिंता का कारण बन रही हैं और क्या ये नीतियां अमेरिकी मंदी का संकेत दे रही हैं।
america inflation news: डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियां इस समय अमेरिका में बहस का विषय बन चुकी हैं। जहां एक ओर ट्रंप अपने टैरिफ सुधारों को देश की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद बताकर आत्मसंतुष्ट हैं। तो वहीं आम नागरिक इन दावों को संदेह की नजर से देख रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि उनकी नीतियों से अमेरिका को कई ट्रिलियन डॉलर का लाभ हो रहा है, मगर आम लोग इन दावों पर विश्वास करने को तैयार नहीं हैं।
अमेरिका का कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स जो कि देश की आर्थिक स्थिति के प्रति जनता के विश्वास को मापता है, बीते कई महीनों में निरंतर गिरावट पर है। यह स्थिति 2020-21 के कोविड संकट से भी खराब होती दिख रही है, जब लोगों का विश्वास अर्थव्यवस्था में सबसे निचले स्तर पर था। इस वक्त अमेरिका मंदी की ओर बढ़ने की आशंका से जूझ रहा है।
कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में भारी गिरावट
यूएस कॉन्फ्रेंस बोर्ड के अनुसार, जनवरी 2026 तक कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स में गिरावट देखी गई है। ये 94.2 से घटकर 84.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है जो पिछले सालों में सबसे निचला स्तर है। यह संकेत देता है कि जनता अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रति ज्यादा आश्वस्त नहीं है। ब्लूमबर्ग के एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी लोग अपनी भविष्य की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं और ये चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
EU के साथ डील से भारत को बड़े फायदे होंगे, ये सभी आइटम सस्ते होंगे
मंदी की चेतावनी
हालांकि ट्रंप ने अपनी नीतियों में अमेरिका के हित में सुधार का दावा किया है मगर आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। ट्रंप सरकार द्वारा लागू किए गए वीजा और इमिग्रेशन नियमों की कड़ी नीतियों के बावजूद बेरोजगारी दर में कमी नहीं आई है। बेरोजगारी के आंकड़े 9.5 पॉइंट से बढ़कर 65.1 पॉइंट तक पहुंच गए हैं। यदि ये आंकड़ा 80 के आसपास पहुंचता है तो इसका मतलब होगा कि मंदी की शुरुआत हो चुकी है।



