देश के सबसे महंगे सिंगर अरिजीत सिंह के पास कितनी संपत्ति, जानें शो के लिए कितना करते हैं चॉर्ज

Arijit Singh net worth: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया। जानिए उनके इस निर्णय का म्यूजिक इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा और इसके पीछे की वजह क्या है।

Arijit Singh net worth: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है और ऐलान किया है कि वे किसी भी नए गाने के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। उन्होंने यह खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर की।

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले अरिजीत ने दर्शकों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वे अब प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक ले रहे हैं।

अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह भारत के सबसे महंगे सिंगर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे दो घंटे के लाइव परफॉर्मेंस के लिए 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बावजूद अरिजीत का स्वभाव बहुत विनम्र है। वे अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट में लाने के बजाय सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।

कितनी है दौलत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति 414 करोड़ रुपये है। इसमें नवी मुंबई में 8 करोड़ रुपये का एक शानदार घर और 3.4 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रेंज रोवर और मर्सिडीज़ जैसी लग्ज़री कारें शामिल हैं।

हालांकि, इतनी दौलत के बावजूद उनका मुख्य घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जियागंज में है। वहां वे एक साधारण घर में रहते हैं। उस घर में उनका एक स्टूडियो भी है।

अरिजीत अपने होमटाउन में हेशेल नाम का एक सस्ता रेस्टोरेंट चलाते हैं। वहां सिर्फ़ 40 रुपये में खाना मिलता है। गाने के अलावा, वे ब्रांड एंडोर्समेंट और कोलेबोरेशन से भी अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने कोका-कोला और सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड्स को रिप्रेजेंट किया है।

बॉर्डर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा था रिकॉर्ड, जानिए इसके सुपरहिट होने की वजह

गायक की इनकम का एक बड़ा हिस्सा उनके कॉन्सर्ट और लाइव शो से आता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में उनके कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत दो हजार रुपए से 80 हजार रुपए तक है। ये कीमत शहर और जगह पर निर्भर करती है। पुणे में एक शो में प्रीमियम लाउंज टिकट Rs 16 लाख में बिके थे। वह 2 घंटे के परफॉर्मेंस के लिए Rs 14 करोड़ चार्ज करते हैं।

Related Articles

Back to top button