राजपथ पर रायबरेली का मान बढ़ाएंगे रायपुर नेरुवा के ग्राम प्रधान रतिपाल रावत

शिवगढ़, रायबरेली। विकास क्षेत्र शिवगढ़ की ग्राम पंचायत रायपुर नेरुवा के ग्राम प्रधान रतिपाल रावत को आगामी गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए राजपथ दिल्ली से बुलावा आया है।

रति पाल रावत जिले के एक ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने विकासखंड ही नहीं बल्कि जिले और प्रदेश स्तर तक बेहतर कार्य के दम पर ग्राम पंचायत का नाम रोशन किया है आपको बताते चलें कि पंचायती राज निदेशालय भारत सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के कुल 33 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गए हैं।

इसी के साथ ही प्रदेश की 42 ग्राम पंचायत के प्रधान भी राजपथ पर आयोजित होने वाली इस परेड को देखने के लिए शामिल होंगे उन्हीं में रायबरेली के विकास क्षेत्र शिवगढ़ की ग्राम पंचायत रायपुर नेरुवा के ग्राम प्रधान का नाम भी शामिल हैं विदित हो कि प्रधान रतिपाल रावत ने शिक्षा विकास व गांव के लोगों को गांव में ही स्वरोजगार उपलब्ध करा कर जिले ही नहीं प्रदेश तक अपनी दाग जमी हुई है इसके लिए उन्हें अब तक कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

ग्राम प्रधान रतिपाल रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जब शिव ग्राम प्रधान बने उन्होंने पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है साथ ही उनका यही उद्देश्य रहा है कि गांव के लोगों को रोजगार की तलाश में बाहर न जाना पड़े इसके लिए उन्होंने गांव में ही कई दुकानों का निर्माण कराया जिससे लोगों को लोगों को ही रोजगार मिल सके उनके द्वारा बहुत देसी पंचायत भवन का निर्माण कराया गया प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए डिजिटल बोर्ड की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button