लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष की जयंती पर याद आए कठेरिया
कठेरिया समाज के पहले आईएएस अधिकारी और लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे स्व.रमेश चंद कठेरिया

भरथना,इटावा। कठेरिया समाज के प्रथम आईएएस अधिकारी लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व. रमेश चन्द्र कठेरिया की जयन्ती के अवसर पर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर तिलक वन्दन व माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया।
भरथना कस्बा के मुहल्ला पुराना भरथना स्थित इन्द्रा वाटिका में कठेरिया समाज कल्याण समिति इटावा के तत्वाधान् में कठेरिया समाज के प्रथम आईएएस अधिकारी लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व. रमेश चन्द्र कठेरिया का जयन्ती समारोह मनाया गया।
समाज के लोगों ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर सहित स्व.रमेश चन्द्र कठेरिया के चित्र पर तिलक वन्दन व माल्यार्पण किया तथा पूर्व आईएएस अधिकारी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महेश चन्द्र, अजय कठेरिया,अनिल कठेरिया,वेदप्रकाश,हरनाथ सिंह,अशोक कठेरिया,डा. हरीकिशन कठेरिया,क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वेश कठेरिया,रजत कठेरिया, सुधीर कठेरिया,सज्जन सिंह,अखिलेश सहित सैकडों स्वजातीय बन्धुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



