सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें 18, 22, 24 कैरेट के रेट
Gold Silver Rate 2025: MCX के बाद अब बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज चांदी की कीमत 2,896 रुपये गिरकर 2,29,433 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। खास बात यह है कि आज MCX में चांदी में 15,000 रुपये से ज़्यादा की गिरावट आई है। वहीं, बुलियन मार्केट में सोने की कीमत में 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी की कीमत अब GST के साथ 2,36,315 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत GST के साथ 1,37,091 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऐतिहासिक ऊंचाई
मंगलवार को चांदी GST के बिना 2,32,129 रुपये पर बंद हुई थी। इसी तरह सोना GST के बिना 1,36,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज बिना GST के सोने की कीमत 1,34,599 रुपये पर बंद हुई। सोना अब 29 दिसंबर के अपने हिस्टोरिक हाई 1,38,181 रुपये के मुकाबले 5,062 रुपये सस्ता हो गया है। चांदी भी अपने पीक 2,43,483 रुपये से 14,005 रुपये गिर चुकी है। ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) दिन में दो बार जारी करता है।
इस साल और दिसंबर में बढ़ोतरी
इस साल अब तक सोने की कीमतों में 57,359 रुपये और चांदी में 1,43,414 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अकेले दिसंबर में अब तक चांदी 67,970 रुपये और सोना 8,008 रुपये महंगा हो चुका है। सोमवार और आज की बड़ी गिरावट के बाद भी इस साल कीमतों में कुल बढ़ोतरी बड़ी है।
कैरेट के हिसाब से सोने के लेटेस्ट रेट (मेकिंग चार्ज को छोड़कर)
- 23 कैरेट सोना: 1,494 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। GST के साथ इसकी कीमत 1,37,091 रुपये पर पहुंच गई है।
- 22 कैरेट सोना: 1,374 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,919 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। GST के साथ इसकी कीमत 1,25,576 रुपये पर पहुंच गई है।
- 18 कैरेट सोना: 1,374 रुपये की गिरावट के साथ 99,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, GST के साथ 1,02,818 रुपये की गिरावट के साथ।
चांदी की कीमत क्यों बढ़ रही है, जानें कहां हो रहा है इस्तेमाल
- 14 कैरेट सोना: 877 रुपये की छूट के साथ 77,863 रुपये पर खुला और GST के साथ 80,198 रुपये पर पहुंच गया है।



