चांदी की कीमत क्यों बढ़ रही है, जानें कहां हो रहा है इस्तेमाल
why silver prices are rising: अक्सर जब हम निवेश या कीमती धातुओं की बात करते हैं तो सबसे पहले दिमाग में सोने की चमक आती है। लेकिन वक्त बदल रहा है। आज की ग्लोबल टेक्नोलॉजी जिस रफ़्तार से आगे बढ़ रही है उसमें एक ऐसी धातु साइलेंट प्लेयर बनकर उभरी है जिसके बिना शायद हमारा भविष्य ‘ऑफलाइन’ हो जाए। हम बात कर रहे हैं चांदी की। कल तक सिर्फ गहनों और सिक्कों तक सीमित रहने वाली यह धातु अब दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांतियों की रीढ़ बन चुकी है। आईये जानते हैं किन कारणों से चांदी के भाव बढ़ रहे हैं।
इस वजह से बढ़ रही हैं कीमतें
- ‘AI’ का ‘फ्यूल’ – AI के लिए ज़रूरी हाई-परफॉर्मेंस चिप्स, सर्वर, GPU में चांदी का ज़्यादा इस्तेमाल होता है। चांदी की इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी की वजह से प्रोसेसिंग के लिए इसका कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।
- सोलर एनर्जी सेक्टर – सोलर पैनल और बैटरी बनाने में चांदी अहम भूमिका निभा रही है। ज़्यादा से ज़्यादा एनर्जी स्टोर करने के लिए चांदी का इस्तेमाल होता है।
- इलेक्ट्रिक व्हीकल – गाड़ियों में बैटरी टेक्नोलॉजी, चार्जिंग स्टेशन और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम के लिए चांदी एक ‘स्ट्रेटेजिक एसेट’ बन गई है।
- 5G और डिफेंस – 5G कनेक्टिविटी के साथ, मिलिट्री सेक्टर में स्टील्थ सिस्टम, प्रिसिजन-गाइडेड मिसाइल और लेज़र हथियारों में चांदी का इस्तेमाल बढ़ गया है।
iPhone 16 bumper discount: मात्र 46,990 में मिल रहा है नया डिवाइस
आपको बता दें कि आंकड़े और तकनीकी जरूरतें तो इसी तरफ इशारा कर रही हैं। सोना एक सुरक्षित निवेश हो सकता है लेकिन चांदी एक ‘वर्किंग मेटल’ है। आने वाले समय में चांदी की कमी (Silver price crash) और इसकी बढ़ती मांग इसके भाव और इसकी अहमियत दोनों को एक नए शिखर पर ले जा सकती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि भविष्य की चमक चांदी के बिना फीकी पड़ जाएगी।


