28 से 30 दिसम्बर तक गौरी गंज में ड्रीम चेजर्स एकेडमी में अमेठी प्रीमियर लीग का होगा ट्रायल

अमेठी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन अमेठी के संयोजन में अमेठी प्रीमियर लीग का आयोजन आगामी फ़रवरी माह में किया जा रहा है ,जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ चल रही है।

डीसीए के सचिव और प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि आगामी 28 से 30 दिसम्बर तक गौरी गंज में ड्रीम चेजर्स एकेडमी में इसके लिए ट्राइल लिया जाएगा। जिसमे राष्ट्रीय खिलाड़ी और यू पी के पूर्व चयनकर्ता उबैद कमाल की देखरेख में पंजीकृत खिलाड़ी ट्रायल देंगे। कुल 6 टीमें बनायी गई है।

इसके बाद ट्रायल मैच के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा।राजेश तिवारी ने बताया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का यह प्रयास है कि गाँव की प्रतिभाओ को उचित मंच मिले।यह आयोजन उन्ही की सोच का परिणाम है।

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने ख़ुद अपनी तरफ़ से इसके सफल आयोजन की पहल की है।जिलाधिकारी संजय चौहान ने स्टेडियम में अपने प्रयास से टर्फ पिच का निर्माण करवाया।

डीसीए के उपाध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने बताया कि यह आयोजन अमेठी के क्रिकेट के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।उक्त प्रतियोगिता में देश की कई टीमों के चयनकर्ता भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे।

अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे का रास्ता तैयार होगा।

लीग के लिए ड्रेस लाँच किया गया।इस अवसर पर लीग के चेयरमैन राजेश तिवारी . निदेशक प्रांजल तिवारी ,मीडिया इंचार्ज संतोष पाण्डेय ,उपाध्यक्ष गोविन्द मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button