राजनैतिक दलों, बीएलओ संग समीक्षा बैठक सम्पन्न

राजनैतिक दलों से एएसडीडी पर चर्चा कर आपत्तियों और दावों को सुना,

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता और तहसीलदार नेहा सचान की उपस्थिति में एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों बीएलए संग आयोजित की गई।

इससे पूर्व एसडीएम ने बीएलओ के साथ मीटिंग कर भौतिक सत्यापन के साथ त्रुटि रहित मतदाता सूची के सख्त निर्देश दिये।राजनैतिक प्रतिनिधियों और बी एलए संग एसआईआर प्रक्रिया के तहत एएसडीडी सूची यानी अनुपस्थित स्थानांतरित मृतक एवं डुप्लीकेट के संबंध में बैठक में एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत हर बूथ पर एएसडीडी सूची बीएलए और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चश्पा कर दी गई है।एएसडीडी सूची के संदर्भ में चर्चा की गई और दावे और आपत्तियां को स्वीकार कर एसडीएम ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया।वही राजनैतिक प्रतिनिधियों और बीएलओ द्वारा कुछ मतदाताओं का 2003 की लिस्ट में नाम न होने का मुद्दा उठाया तो एसडीएम ने कहा कि बीएलओ को मतदाता द्वारा फॉर्म 6 भरवा कर मतदाता सूची में सम्मिलित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।इस पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए ने सहमति जताई।

पूर्व बैठक में बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्यों की बूथ बार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक के निष्कर्ष में बताया कि तहसील क्षेत्र के कुल 452 बूथों पर एसआईआर से संबंधित कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। शेष लगभग 15 से 20 प्रतिशत कार्य अभी लंबित है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शेष बचे कार्य के लिए सभी बीएलओ घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए।तय समय सीमा पर सभी कार्य पूर्ण करें।

लापरवाही पर कार्रवाई होगी।तहसीलदार नेहा सचान ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कार्य अधूरा है वहां विशेष ध्यान देकर कार्य पूर्ण किया जाए।वही अब तक मतदाता सूची में अछूते मतदाताओं से अपील की है कि 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा कर मतदाता बनकर लोकतंत्र को मजबूत करें। बैठक में राजनैतिक प्रतिनिधियों में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू,एसआईआर प्रभारी राहुल गुप्ता,सहप्रभारी ठा.अजेंद्र गौर सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर यादव भाजपा से अजय यादव बिंदू,रामजी शुक्ल के अलावा अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि बीएलए उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button