7 बार मारा थप्पड़, वायरल सीन पर अक्षय खन्ना की पत्नी बनी सौम्या टंडन ने किया ये बड़ा खुलासा
Dhurandhar Hospital scene: बॉलीवुड मूवी ‘धुरंधर’ इस समय हर जगह अच्छा कर रही है। सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, ‘धुरंधर’ दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रही है। मूवी ‘धुरंधर’ में एक्टर्स की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने भी फैंस को इम्प्रेस किया है। ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल किया है। जबकि एक्ट्रेस सौम्या टंडन रहमान डकैत की पत्नी का रोल कर रही हैं।
मूवी ‘धुरंधर’ में जब रहमान डकैत के बड़े बेटे का मर्डर हो जाता है, तो हॉस्पिटल में उसे देखने आई उसकी पत्नी उसके कान के नीचे मारती है। ‘धुरंधर’ का यह सीन वायरल हो गया है। अब सौम्या टंडन ने इस सीन पर रिएक्ट किया है।
मिड डे को दिए इंटरव्यू में सौम्या टंडन ने कहा, “मुझे लगा था कि फिल्म में मेरा रोल बहुत छोटा होगा। मुझे फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी। वे कहानी को सीक्रेट रखना चाहते थे। मुझे यह भी नहीं पता था कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज़ होगी। लेकिन, मुझे आदित्य धर पर भरोसा था।”
अक्षय खन्ना को दमदार एक्टिंग के बावजूद रणवीर से बहुत कम मेहनताना मिला, सिर्फ इतने पैसे मिले
हॉस्पिटल वाले सीन के बारे में सौम्या ने क्या कहा
अक्षय खन्ना के साथ हॉस्पिटल वाले सीन (Akshaye Khanna Hospital scene) के बारे में सौम्या ने कहा, “मैं वह सीन ठीक से नहीं कर पा रही थी। आदित्य ने मुझसे कहा था कि फेक सीन मत करना। मैंने अक्षय से पूछा था कि क्या मैं तुम्हारे कान के नीचे थप्पड़ मार सकती हूँ? उन्होंने बहुत शांति से हाँ में जवाब दिया था। उसके बाद मैंने यह सीन किया। कान के नीचे थप्पड़ मारने के बाद मुझे बहुत बुरा लगा। लेकिन मैंने बहुत हिम्मत से यह सीन पूरा किया। इस सीन के लिए मुझे अक्षय के कान के नीचे सात बार थप्पड़ मारने थे।”



