2026 में Kia का तूफ़ान; 12 से 35 लाख तक आ रही हैं ये 3 नई गाड़ियां, पूरी डिटेल जानिए

Kia Motars Cars 2026 में इंडियन मार्केट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। असल में, यह साल कंपनी के लिए पेट्रोल-डीज़ल, इलेक्ट्रिक और प्रीमियम सेगमेंट में काफी अहम होने वाला है। किआ 2 जनवरी, 2026 को अपनी पॉपुलर SUV सेल्टोस 2026 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस सेकंड-जेनरेशन SUV में बिल्कुल नया और बोल्ड डिज़ाइन मिलेगा, साथ ही केबिन स्पेस भी बढ़ेगा, किआ सेल्टोस 2026 की कीमत लगभग ₹12 लाख से ₹22 लाख होने की संभावना है।

किआ साइरोस EV

किआ अपने 2026 के रोडमैप में इलेक्ट्रिक SUV साइरोस EV लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार के 2026 के दूसरे क्वार्टर में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह इलेक्ट्रिक SUV K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें 42kWh और 49kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जो 300 से 355 किलोमीटर की रेंज देंगे। इसकी अनुमानित कीमत ₹15 लाख से ₹18 लाख के बीच हो सकती है।

प्रीमियम SUV किआ सोरेंटो

किआ सोरेंटो, किआ की 2026 लाइनअप में सबसे प्रीमियम SUV होगी। इस 7-सीटर SUV में बड़ा केबिन, डुअल 12.3-इंच कर्व्ड डिस्प्ले और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। SUV भारत में साल के दूसरे हाफ में आ सकती है और इसकी कीमत लगभग ₹35 लाख होने की संभावना है।

31 से पहले जल्दी से पूरे करें ये 2 काम, नहीं तो दिक्कतें झेलनी पड़ेगी

कुल मिलाकर साल 2026 किआ के लिए भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण साल होगा, जिसमें कंपनी इलेक्ट्रिक और प्रीमियम सेगमेंट में विस्तार करेगी।

Related Articles

Back to top button