ये तीन ड्रिंक्स लें, एसिडिटी की समस्या से चुटकियों में छुटकारा पाएं

acidity solution at home: आजकल हर दूसरा इंसान एसिडिटी की शिकायत करता मिल जाएगा। सुबह उठते ही सीने में जलन। खाना खाया नहीं कि पेट फूलने लगता है। ऑफिस में मीटिंग के बीच में अचानक डकार आने लगती है। वजह साफ है – भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का तला-भुना खाना और बिल्कुल एक्सरसाइज नहीं।

लोग क्या करते हैं? सीधा मेडिकल स्टोर भागते हैं और ENO, डाइजीन या कोई एंटासिड गटक लेते हैं। हां अस्थायी राहत मिलती है लेकिन ये दवाइयां लंबे समय तक लेते रहो तो लीवर और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। डॉक्टर भी मानते हैं कि बार-बार एंटासिड लेना सही नहीं।

क्यों होती है एसिडिटी (Why does acidity occur?)

एसिडिटी की प्रॉब्लम गलत खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी की वजह से होती है। लोग अक्सर जल्दी रिजल्ट के लिए शरीर के लिए नुकसानदायक दवाइयां खाते हैं। लेकिन यह बहुत गलत है। इस प्रॉब्लम को चुटकियों में ठीक करने के घरेलू नुस्खे (tips to remove health acidity solution) कोई साइड इफेक्ट नहीं करते, बल्कि ये बहुत असरदार होते हैं।

पहला ड्रिंक- गर्म पानी में 1 या 1/2 चम्मच त्रिफला पाउडर लें, इसमें 1 चम्मच कच्चा शहद मिलाएं, इसे रोज रात को सोने से 1 से 2 घंटे पहले खाली पेट धीरे-धीरे पिएं।

दूसरा ड्रिंक- पेट को ठीक से साफ करने के लिए सुबह नाश्ते से आधा घंटा पहले एलोवेरा जेल, नींबू का रस गर्म पानी में मिलाकर पिएं। आप स्वाद के लिए थोड़ा नमक और शहद भी मिला सकते हैं।

तीसरा ड्रिंक- सुबह उठते ही 2 कप पानी में 1 चम्मच जीरा 5 से 7 मिनट तक गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए, तो जीरा (Jeera Benefits) निकाल दें और पानी को गर्म ही पी लें। कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।

सर्दियों में आपकी स्किन फट जाती है, ये 4 देसी नुस्खे आजमाकर देखिए

ये उपाय आंतों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और शरीर से टॉक्सिन को जल्दी बाहर निकालते हैं।

 

Related Articles

Back to top button