आबकारी विभाग का सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान के विरुद्ध अभियान

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

लखनऊ. जनपद की आबकारी विभाग की तरफ से शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की गठित 4 टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा उपभोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। यह अभियान चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस स्टैंड, शाहनजफ़ रोड, गोमती ब्रिज, मीराबाई रोड, भीटौली तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा आदि स्थानों में स्थित शराब दुकानों के बाहर तथा आसपास स्थित रेस्टोरेंट्स के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा उपभोग न करने हेतु अभियान चलाया गया।

जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ ने बताया कि उप आबकारी आयुक्त महोदय, लखनऊ मंडल द्वारा दिए निर्देशों के क्रम में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आम जनता को सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा उपभोग ना करने की चेतावनी देने के साथ ही शराब दुकानों के विक्रेताओं तथा लाइसेंसियों को भी निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति दुकानों के आसपास खुले में शराब उपभोग करते हुए ना पाया जाए, अन्यथा की स्थितियों में नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान न किए जाने के लिए आम जनता को जागरूक किया तथा मद्य सेवियों को कड़ी चेतावनी दी।

Related Articles

Back to top button