जो रूट ने वो कर दिखाया जो सचिन 24 साल में नहीं कर पाए

Joe Root stats: दूसरे एशेज टेस्ट में 34 साल के जो रूट ने जैसे ही अपना पहला एशेज शतक पूरा किया, पूरा क्रिकेट जगत एक साथ चिल्ला उठा – “अब सचिन का 15,921 रनों का विश्व रिकॉर्ड भी टूट सकता है क्या?”
12 साल बाद एशेज में शतक मारकर रूट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अभी पीक पर हैं। और इसी के साथ पुरानी बहस फिर गरमा गई – क्या ये इंग्लिश बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देगा? मगर उससे पहले एक हैरान करने वाली सच्चाई देखिए।
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर में वो तीन बड़े रिकॉर्ड (Joe Root records) पहले ही बना लिए हैं, जो सचिन तेंदुलकर अपने पूरे 24 साल के करियर में भी नहीं बना पाए थे।
रिकॉर्ड नंबर 1: लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट में 50+ स्कोर
सचिन ने एक बार लगातार 10 टेस्ट मैचों में पचास से ऊपर का स्कोर बनाया था। वो दौर 2009-2010 का था। सबने कहा था – इससे बेहतर निरंतरता कोई नहीं दिखा सकता। फिर आया जो रूट। अक्टूबर 2016 से अगस्त 2017 तक इस इंग्लिश बल्लेबाज ने लगातार 12 टेस्ट मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन ठोके। ये विश्व रिकॉर्ड आज भी रूट के नाम है। सचिन का रिकॉर्ड टूट गया।
रिकॉर्ड नंबर 2: एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक
सचिन ने 51 टेस्ट शतक लगाए। मगर एक बात हमेशा खलती रही – उन्होंने कभी एक टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी नहीं मारी। अगस्त 2024, लॉर्ड्स। श्रीलंका के खिलाफ मैच। पहली पारी – 143 रन। दूसरी पारी – 103 रन। जो रूट ने वो कर दिखाया जो सचिन 200 टेस्ट खेलने के बाद भी नहीं कर पाए। फैंस आज भी उस डबल सेंचुरी वाले मैच को याद करते हैं।
रिकॉर्ड नंबर 3: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच (Joe Root vs Sachin Tendulkar)
सचिन ने 200 टेस्ट खेले और सिर्फ 115 कैच लपके। जो रूट अभी सिर्फ 160 टेस्ट ही खेले हैं, मगर उनके हाथों में पहले ही 213 कैच लग चुके हैं। टेस्ट इतिहास के सबसे शानदार फील्डर बन गए हैं रूट। राहुल द्रविड़ (210) को भी पीछे छोड़ दिया। ये रिकॉर्ड तो शायद कभी नहीं टूटेगा।
PAK के बाद अब इस टीम से भी भारत ने तोड़े सभी रिश्ते, BCCI ने रद्द की सभी सीरीज
अब सवाल वही है – क्या जो रूट सचिन के 15,921 टेस्ट रनों के पहाड़ को भी फतह कर लेंगे?
अभी वो 13,000 के करीब पहुंच चुके हैं। औसत 50 से ऊपर। उम्र सिर्फ 34। अगर शरीर साथ दिया तो अगले 4-5 साल आसानी से खेल सकते हैं। क्रिकेट पंडित कह रहे हैं – “अगर कोई सचिन का सबसे ज्यादा टेस्ट रन का रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो वो सिर्फ जो रूट ही हैं।”



