एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कर विस्तृत चर्चा की गई

जसवन्तनगर,इटावा। मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर युद्ध स्तर पर चल रहे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत एएसडीडी (एवसेंड, सिफ्टिड,डुप्लीकेट और डिलीट) कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए इसके बारे में बताया।

बैठक में एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रभारियों से बूथवार तैयार की गई सूची की जानकारी साझा की और आवश्यक सुझाव लेते हुए पारदर्शिता पर जोर दिया। समाजवादी पार्टी से एसआईआर प्रभारी ठा.अजेन्द्र सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव,सुभाष गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हाजी समीम व भाजपा की ओर से अजय यादव विंदू,सुरेश गुप्ता,ध्रुवेश तोमर बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा अन्य किसी भी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित नहीं हुआ।

एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने बताया कि बीएलओ और सुपरवाइजर जल्द ही बूथों पर एएसडीडी सूची चस्पा करेंगे ताकि आमजन भी मतदाता सूची में हुए परिवर्तनों से अवगत हो सकें। इस दौरान एसडीएम न्यायिक हरि प्रताप सिंह,तहसीलदार नेहा सचान, एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह,वीआरसी पवन कुमार, लेखपाल,पंचायत सचिव और अध्यापकगण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button