रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का किया गया आयोजन

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस कर्मी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है, सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक,रामपुर विद्यासागर मिश्र द्वारा सप्रेम उपहार भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (अनुराग सिंह),क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हर्षिता सिंह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक (मुसर्रफ अली ) एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

दिनाँकः- 30.11.2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले उ0नि0 का सेवा विवरण इस प्रकार हैः- म0उ0नि0 ना0पु0 नीलम द्विवेदी पत्नी अवधेश द्विवेदी निवासी म0सं0 – 27 करगेना चौकी के पीछे मारुती विहार कालोनी, थाना – सुभाष नगर, जनपद – बरेली ।

नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांकः- 23.10.1986 को रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहांपुर में महिला आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुई ।

Related Articles

Back to top button