शाहगंज चौकी परिसर की दुकान में चोरों ने किया हजारों का माल साफ*

नगर कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल
सुल्तानपुर। शाहगंज परिसर से सटी मोबाइल की दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने छत तोड़कर हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया..
सुबह दुकान खोलने पर दुकान मालिक के होश उड़ गए वही चोरी की घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो शाहगंज चौकी व नगर कोतवाली पुलिस पर बड़े सवाल उठने लगे सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पंहुच घटना की छानबीन शुरू कर दी।
बताते चलें शाहगंज चौकी परिसर से सटी मोबाइल विक्रय व रिपेयरिंग की दुकान है बीती रात दुकान की टीन सेड तोड़कर अज्ञात चोर दुकान में घुस गए और हजारों रुपए की नगदी व मोबाइल पर अपना हाथ साफ कर दिया सुबह दुकानदार ने दुकान खोली तो बिखरा हुआ सामान देखकर उसके होश उड़ गए आनंन फानन में दुकानदार ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी जानकारी लगते ही दर्जनों की संख्या में पत्रकार मौके पर पहुंच गए और चोरी की घटना को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया शाहगंज चौकी परिसर में हुई इस चोरी की घटना से नगर कोतवाली पुलिस के दावो पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं.
नगर कोतवाल शाहगंज चौकी इंचार्ज व नगर कोतवाली पुलिस के जवान रात्रि ग्रस्त व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का दावा करते हैं नगर कोतवाली क्षेत्र में दर्जनों स्थानो पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे का भी दावा कर रही है इन सब के बीच बेखौफ चोरों द्वारा चौकी परिसर में स्थित दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिए जाना बड़ा सवाल खड़ा करता है।



