बाल दिवस पर बाल मेला आयोजित

सुल्तानपुर-एसडी शिक्षण संस्थान में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने एक भव्य बाल मेला आयोजित किया। इस मेले में बच्चों की रचनात्मकता, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मेले का उद्घाटन संस्थान के प्रबंधक संदीप द्विवेदी और उप निरीक्षक पारा राम विलास यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल और संरक्षक राजेश मिश्र उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य अर्पणा द्विवेदी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों की ऊर्जा और सपनों का पर्व है।

उप-प्रधानाचार्य विष्णु वर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।मेले में विभिन्न स्टालों पर बच्चों ने हस्त कला, चित्रकला, खेल प्रतियोगिताएं, नृत्य-संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रस्तुति दी।अध्यापकगण जसीम खान, आदर्श तिवारी, शशि यादव,अफ़्सा, शारदा, सुषमा यादव, खुशनुमा, शाहिदा, निधि शुक्ला, ज्योति दूवे, फरहीन सिद्दीकी, आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। अफ़्सा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का हौसला बढ़ता है। यह मेला न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन बना, बल्कि उनकी प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच भी साबित हुआ। संस्थान परिवार ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button