विश्वकर्मा समाज की सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न

रायबरेली। रविवार को डॉ० शशिकांत शर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के कार्यालय अहिया रायपुर, निकट यूको बैंक, रायबरेली में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की महत्वपूर्ण सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न हुई।

बैठक में विश्वकर्मा समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान सहित समाज को संगठित और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

विशेष रूप से आगामी 22 अगस्त 2026 को रायबरेली में आयोजित होने वाले पीडीए शिल्पकार जन संवाद महासभा को सफल, ऐतिहासिक एवं व्यापक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक महासभा के उद्देश्यों को पहुंचाने के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार किया गया।

बैठक की अध्यक्षता रामधीन विश्वकर्मा ने की । बैठक में डॉ शशिकांत शर्मा, शिवा प्रसाद शर्मा (उप पूर्व ब्लॉक प्रमुख राही ) दिलीप विश्वकर्मा (प्रधान भुयेमऊ) आनंद कुमार विश्वकर्मा ग्राम प्रधान पूर्व नायन, विजय विश्वकर्मा प्रधान दिलमनपुर विनोद विश्वकर्मा पूर्व प्रधान दरियापुर , आर एस शर्मा ,अनिल विश्वकर्मा , मोहन लाल विश्वकर्मा, लल्लन प्रसाद विश्वकर्मा ,सोहन लाल विश्वकर्मा, हरगोविंद शर्मा ,ठाकुर दिन विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक वरिष्ठ, गणमान्य एवं सैंकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सामाजिक एकता, समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए विश्वकर्मा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाया जाएगा। समाजवाद की विचारधारा के मूल सिद्धांत समान अवसर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की मजबूत भागीदारी और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाते हुए समाज के हितों की आवाज को और मजबूती प्रदान की जाएगी

Related Articles

Back to top button