अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत

ऊँचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नऊवनहार बाईपास के पास बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। धान साफ करने जा रही एक ट्रैक्टर मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ननकू के पुरवा निवासी सोनू यादव पुत्र नरेंद्र (उम्र 27 वर्ष) ट्रैक्टर मशीन लेकर पिपराहा धान साफ करने जा रहे थे। जैसे ही वह ६६ संतान था। इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

—————————————-

सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध किये जाने पर ग्रामीणों ने कोतवाली में दी तहरीर

ऊँचाहार, रायबरेली। सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध किये जाने के विरोध में प्रधान पति की अगुवाई में पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।

पूरे मैकूलाल मजरे पुरबारा गाँव निवासी प्रधान उषा पांडेय के पति आनंद पांडेय, रामसजीवन, सुरेश कुमार, सन्तोष कुमार, होरीलाल,सुमेश देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि पूरे बल्लू पांडेय जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दीवार बनाकर अवरुद्ध किया जा रहा है।जिससे हजारों लोगों का आवागमन बाधित होगा।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने निर्माण रोककर दोंनो पक्षों को कोतवाली बुलाया था।आरोप है कि उसके बावजूद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

———–‐———————

डायग्नोस्टिक सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ

महराजगंज, रायबरेली। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के बड़े बेटे पियूष साहू द्वारा शुक्रवार को नवउदय डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन भौसी आश्रम के संत मुरारी महाराज द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर फीता काट कर किया गया।

शुक्रवार को कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल स्थित गुप्ता मार्केट में पियूष साहू द्वारा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया।नव उदय डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रोपराइटर पियूष साहू ने बताया कि सेंटर में सभी जांच विशेषज्ञ चिकित्सक और टेक्निशयन की देखरेख में की जाएगी। उन्होंने बताया कि डाइग्नोस्टिक सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना है। बड़े शहरों की तुलना में यहां लोगों की कम लागत पर अत्याधुनिक उपकरणों से बेहतर जांच होगी।

मुख्य अतिथि के तौर पर उद्घाटन करने पहुंचे भौसी आश्रम के संत मुरारी जी महराज ने बताया कि जांच केंद्र का खोला जाना एक अच्छी पहल है, महराजगंज जैसे छोटे से शहर में लोगों को यदि सभी तरह के जांच की सुविधा मिल जाती है तो समय पर बेहतर ईलाज के साथ-साथ समय और रुपये दोनों की बचत होगी।इस मौके पर प्रभात साहू, सुधीर साहू, धर्मेंद्र वर्मा, संदीप यादव, मनोज वर्मा , राजकुमार वैश्य, अमर यादव, संतोष वर्मा , शैलेन्द्र यादव, टिंकू सोनकर, मनोज सिंह के अलावा प्रभात युवा शक्ति टीम के युवा उपस्थित रहे।

———————————–

बालदिवस पर किया गया कैरियर पंख मेले का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। बालदिवस के मौके पर क्षेत्र के सभी स्कूलों में बच्चों द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कैरियर पंख मेले में छात्राओं को शैक्षणिक, मेडिकल और इंजीनियरिंग, पुलिसिंग, डिजिटल मार्केटिंग, पर्यटन, नर्सिंग, फार्मेसी, क्राफ्टकला, शिल्पकला, टेक्नीशियन, और औद्योगिक इकाइयों में रोजगार पाने के अवसर बताए गए।

उपजिलाधिकारी गौतम सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता सिंह के निर्देशन में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग एवं विकास से जुड़े रोजगारों की जानकारी साझा की। छात्राओं को रोजगार परक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग ,डी फार्मा, लैब टेक्नीशियन, शिल्प क्राफ्ट व सहित अन्य दर्जनों पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा महराजगंज के प्रबंधक अर्शेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी गौतम सिंह, थाना प्रभारी जगदीश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू आदि ने रोजगार से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम साझा किये।

उपजिलाधिकारी गौतम सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तकनीकी युग में प्राप्त ज्ञान का पूरा उपयोग करें। करियर के शिखर पर पहुंच कर नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अभावों में ही प्रतिभाएं पलती हैं, इसलिए परिस्थितियां जो भी हों वे सब कुछ हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर कैरियर पंख मेले की प्रभारी श्री मती किश्वर जहां, सुधा कनौजिया, नाजिश बानो, प्राची शुक्ला, रुपा रानी गुप्ता, रामानुज सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रिया भट्टाचार्य, श्री मती अर्चना, अभिषेक, दुर्गेश कुमार सहित सैकड़ों छात्राएं व दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button