प्रोविजन स्टोर की गोदाम में चोरी: फैली सनसनी
नगदी,एटीएम कार्ड गुल्लक भी हुई चोरी

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला विशम्बर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक प्रोविजन स्टोर की गोदाम को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी वर्ग में सनसनी फैल गई।
पीड़ित लखन कुमार ने बताया कि जब वह रोज की तरह अपनी प्रोविजन स्टोर की गोदाम पर पहुंचे, तो देखा कि गेट में लगे ताले टूटे हुए थे। शक होने पर जब अंदर जाकर देखा तो गोदाम का सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की घटना घट हो चुकी थी।
लखन कुमार के अनुसार, चोर एटीएम कार्ड सहित रुपयों से भरी गुल्लक उठा ले गए, जिसमें लगभग 25 से 30 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। इसके अलावा करीब एक हजार रुपये मूल्य की सिगरेट के पैकेट भी चोरी हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले शुरू कर दिए हैं जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लग सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।



