500 और हर साल स्कॉलरशिप, 1997 से चल रही इस सरकारी योजना से हर बेटी को मिल रहा है सीधा फायदा

केंद्र सरकार की बालिका समृद्धि योजना के तहत गरीब परिवारों को आर्थिक मदद और शिक्षा के लिए मिलती है वित्तीय सहायता। जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में।

भारत सरकार अपने प्रयासों से बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएँ चला रही है। इनमें ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ तो काफी चर्चित है, लेकिन एक और अहम योजना, ‘बालिका समृद्धि योजना’, 1997 से गरीब परिवारों के लिए सहारा बन रही है। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और यह सुनिश्चित करती है कि बेटियों की शिक्षा में कोई रुकावट न आए।

क्या है ‘बालिका समृद्धि योजना’?

‘बालिका समृद्धि योजना’ केंद्र सरकार की एक अनोखी पहल है, जो बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के लिए तैयार की गई है। योजना के तहत सरकार दो प्रमुख सहायता प्रदान करती है:

  1. बालिका के जन्म के बाद उसकी माँ को 500 रुपये की एकमुश्त राशि।

  2. जब बालिका स्कूल जाती है, तो उसे कक्षा 1 से 10 तक छात्रवृत्ति दी जाती है।

इस योजना का उद्देश्य

इस योजना का दोहरा उद्देश्य है:

  • बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करना और

  • यह सुनिश्चित करना कि आर्थिक तंगी के कारण उसकी शिक्षा बाधित न हो।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ उठाने के लिए बीपीएल (BPL) कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा,

  • केवल दो बालिकाएँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

  • बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

  • बालिका के पास जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

चार बच्चे पैदा करें और टैक्स बचाएं, सरकारी ऐलान ने दुनिया को चौंकाया

कैसे मिलेगा लाभ?

जब एक परिवार की बालिका का जन्म होता है, तो उसकी माँ को 500 रुपये की राशि मिलती है। इसके बाद, जब बच्ची कक्षा 1 से 10 तक पढ़ाई करती है, तो उसे प्रत्येक कक्षा के हिसाब से सहायता मिलती है:

  • कक्षा 1 से 3 तक – 300 रुपये प्रति वर्ष

  • कक्षा 4 – 500 रुपये प्रति वर्ष

  • कक्षा 5 – 600 रुपये प्रति वर्ष

  • कक्षा 6 और 7 – 700 रुपये प्रति वर्ष

  • कक्षा 8 – 800 रुपये प्रति वर्ष

  • कक्षा 9 और 10 – 1,000 रुपये प्रति वर्ष

ये राशि गरीब परिवारों के लिए स्कूली किताबें, यूनिफार्म और अन्य शैक्षिक खर्चों को पूरा करने में सहायक होती हैं।

आवेदन प्रक्रिया: क्या दस्तावेज़ चाहिए?

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आवेदन ऑफ़लाइन किया जाता है।

आवेदन पत्र आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, खंड विकास कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
आपको जो दस्तावेज़ चाहिए होंगे, वे हैं:

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • परिवार का राशन कार्ड (बीपीएल कार्ड के साथ)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक या डाकघर पासबुक विवरण (सहायता राशि सीधे जमा करने के लिए)

आवेदन पत्र भरकर सभी जरूरी दस्तावेज़ों के साथ उन्हीं कार्यालयों में जमा करें, जहां से आपने आवेदन पत्र लिया था।

Related Articles

Back to top button