banana in cold cough: सर्दी-जुकाम में केला खाना सही या गलत, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

banana in cold cough: अक्सर लोग सोचते हैं कि सर्दी-ज़ुकाम (cold cough) या बुखार में केला (banana) खाना सही है या नहीं। क्या यह नुकसान पहुंचा सकता है

banana in cold cough: जब भी सेहत बिगड़ती है तो घर के बड़े-बुजुर्ग हों या डॉक्टर सबसे पहले फल खाने की सलाह देते हैं। फल खाना अच्छा है, पर क्या बुखार या फिर सर्दी-ज़ुकाम जैसी आम परेशानियों में भी सभी फल खाने चाहिए? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। खासकर बात जब केले की आती है, तो बहुत से लोग सोच में पड़ जाते हैं कि क्या यह जुकाम में नुकसान तो नहीं करेगा।

देखिए अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ये सोचते हैं, तो आपको बता दें कि केला खाना न केवल पूरी तरह से सुरक्षित है बल्कि कई मायनों में यह आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है।

क्यों है केला एक अच्छा विकल्प

सर्दी-ज़ुकाम (cold cough) के दौरान हमारा शरीर काफी थका हुआ महसूस करता है। इस वक्त ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है और अक्सर भूख भी मर जाती है। ऐसे में हमें कुछ ऐसा चाहिए होता है जो आसानी से पच जाए और तुरंत शक्ति प्रदान करे।

सवेरे खाली पेट खाएं ये 3 सुपरफूड्स, शरीर बन जाएगा लोहा

केला ठीक यही काम करता है। यह पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। इसमें अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, शरीर के लिए महत्वपूर्ण विटामिन B6, फाइबर और आवश्यक पोटैशियम मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व मिलकर शरीर को एक ज़रूरी ऊर्जा का बूस्ट देते हैं।

ये नुस्खा अपनाओ, सर्दी-खांसी को कहो हमेशा के लिए अलविदा

चूंकि ये फल बेहद नरम होता है और इसे पचाना बहुत ही सरल होता है। ये बीमार शरीर पर अनावश्यक बोझ नहीं डालता। इसलिए जब आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हों और कुछ भी खाने का मन न कर रहा हो तो केला (banana) आपकी ऊर्जा की कमी को दूर करने का एक बेहतरीन और सरल तरीका हो सकता है।

Related Articles

Back to top button